होटल PMS · रेस्टोरेंट और दुकान का POS · स्टाफ, सैलरी और खर्च

होटल मैनेजमेंट और बिलिंग सॉफ्टवेयर — पूरा दिन एक ही बही-खाते में

Nivasik भारत में बना सॉफ्टवेयर है, छोटे और अपने दम पर चलने वाले कारोबारों के लिए — होटल, हॉस्टल, रिसॉर्ट, होमस्टे, रेस्टोरेंट, कैफ़े, किराना स्टोर और हर तरह की दुकान। रिसेप्शन, बिलिंग काउंटर, स्टाफ की हाजिरी-सैलरी और रोज़ का खर्च — चारों एक ही हिसाब में, रुपयों में।

45 दिन मुफ़्त · कोई कार्ड नहीं · सेटअप हम करते हैं

Read this page in English

Nivasik क्या है? एक ही सॉफ्टवेयर में चार काम: होटल के लिए PMS (रिज़र्वेशन, चेक-इन, बिल, GST इनवॉइस, नाइट ऑडिट), रेस्टोरेंट और दुकान के लिए POS बिलिंग (बारकोड, किलो से बिक्री, KOT, खाता), स्टाफ के रोल, हाजिरी और सैलरी, और रोज़ के आए-गए पैसे की डे-बुक।

कीमत: पहले 45 दिन मुफ़्त, कोई कार्ड नहीं। उसके बाद एक प्रॉपर्टी का प्लान ₹2,999 महीना से शुरू होता है, और रेस्टोरेंट या दुकान का POS ₹1,499 प्रति आउटलेट महीना — यह अकेले भी मिलता है।

किसके लिए बना है

छोटे और अपने दम पर चलने वाले कारोबार। दुकान को दुकान वाली स्क्रीनें मिलती हैं, होटल वाली नहीं — और ऑफ़िस में वॉशरूम, पैंट्री और मीटिंग रूम पर भी QR कोड लगते हैं।

होटल और रिसॉर्ट

ख़ास तौर पर 20 से 80 कमरों वाले स्वतंत्र होटल के लिए। रिसॉर्ट में हर AC, गीज़र और लिफ़्ट का अपना रिकॉर्ड, और खराब होने से पहले मेंटेनेंस का शेड्यूल।

हॉस्टल

हर डॉर्म बेड का अपना QR कोड, और रोज़ बदलते मेहमानों के हिसाब से बना फ़्रंट डेस्क।

होमस्टे और गेस्ट हाउस

कम कमरे, पर वही ज़रूरतें: बुकिंग, चेक-इन पर मेहमान का ID, बिल और GST इनवॉइस।

रेस्टोरेंट, कैफ़े और बार

टेबल पर QR से ऑर्डर, किचन स्क्रीन पर KOT, वेटर का ऐप, और टेबल का बिल बाँटना, बदलना या जोड़ना।

किराना और ग्रॉसरी स्टोर

बारकोड से बिलिंग, MRP वाला सामान, ग्राहक का खाता (उधार), और इंटरनेट जाने पर भी चलता हुआ काउंटर।

हर तरह की दुकान

कपड़े, हार्डवेयर, स्टेशनरी, बेकरी या मिठाई की दुकान — पीस या किलो से बिक्री, साइज़ और रंग, और हर बैच का अपना खरीद-दाम और एक्सपायरी।

चार काउंटर, एक बही-खाता

पैसा और काम चार जगह हाथ बदलते हैं, और अक्सर चार अलग रजिस्टर शुक्रवार तक आपस में मेल नहीं खाते। यहाँ चारों एक ही बही-खाते में लिखते हैं।

रिसेप्शन — होटल PMS

  • रिज़र्वेशन और रूम रैक — एक कमरा दो बार बुक नहीं होता
  • कमरे, रूम टाइप और हर रात का रेट, सीज़न और तारीख़ के हिसाब से
  • चेक-इन पर मेहमान का ID डॉक्यूमेंट फ़ोटो के रूप में सुरक्षित (आधार नंबर छिपा हुआ) — सिर्फ़ नंबर नहीं
  • चेक-इन पर बिल (फ़ोलियो) खुलता है; चेक-आउट खोलते ही रातों का किराया अपने-आप जुड़ जाता है
  • बिना कारण के कोई छूट सेव नहीं होती, और बकाया खुला रहता है — छिपता नहीं
  • GST इनवॉइस, नाइट ऑडिट, हाउसकीपिंग बोर्ड, खोया-पाया
  • विदेशी मेहमानों के लिए पुलिस रजिस्टर और Form C
  • अपना बुकिंग पेज, बिना कमीशन (भुगतान प्रॉपर्टी पर); Airbnb और Booking.com के साथ iCal कैलेंडर सिंक

बुकिंग पेज, चैनल सिंक और ग्रुप बुकिंग Group प्लान का हिस्सा हैं — कीमतें नीचे।

काउंटर — रेस्टोरेंट और दुकान का POS

  • बारकोड स्कैन करें या किलो के हिसाब से बेचें — लेबल वाले तराजू के बारकोड में वजन आ जाता है
  • टेबल से QR ऑर्डर, स्टेशन के हिसाब से किचन स्क्रीन, राउंड के हिसाब से KOT, और वेटर (कैप्टन) ऐप
  • एक बिल, कई तरह से भुगतान: कुछ UPI, कुछ नकद; बिल की सही रकम का UPI QR
  • ग्राहक का खाता (उधार) मोबाइल नंबर के साथ; गिफ़्ट कार्ड, क्रेडिट नोट, वापसी और बदली
  • बिकते ही स्टॉक घटता है — रेसिपी से भी (थाली के चावल-दाल) और बनाने से भी (दूध → खोया → पेड़ा)
  • void, refund या तय सीमा से बड़ी छूट के लिए मैनेजर का PIN — और हर ऐसा काम, नाम के साथ, मालिक के रिकॉर्ड में
  • इंटरनेट चला जाए तो भी दुकान का काउंटर असली बिल नंबर के साथ बिल बनाता रहता है
  • 80mm और 58mm बिल; HSN के हिसाब से GST रिपोर्ट, GSTR-1 का डेटा और Tally के लिए CSV फ़ाइल

स्टाफ — रोल, हाजिरी और सैलरी

  • 10 रोल; रोल से तय होता है कि कौन क्या खोल सकता है, और कौन-सी रिक्वेस्ट किसके फ़ोन पर जाए
  • हाजिरी: हर व्यक्ति, हर दिन का एक खाना; आधा दिन आधा गिना जाता है
  • सैलरी: एक दिन की तनख़्वाह = महीने की सैलरी ÷ उसी महीने के दिन — हर बार 30 नहीं
  • एडवांस उसी दिन खर्च में दर्ज होता है और पेस्लिप से कट जाता है
  • दी हुई पेस्लिप बाद में हाजिरी सुधारने से भी नहीं बदलती
  • किसने क्या किया — ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई बदल या मिटा नहीं सकता

हाजिरी, सैलरी, एडवांस और पेस्लिप Group प्लान का हिस्सा हैं — कीमतें नीचे।

पैसा — डे-बुक और खर्च

  • डे-बुक: नकद, UPI और कार्ड से कितना आया; सैलरी, स्टॉक और किराये में कितना गया; और कितना बचा
  • दिन आपकी बिज़नेस डेट पर चलता है — रात 12:30 का बिल उसी रात के हिसाब में जाता है
  • कंपनी के खाते और डिलीवरी ऐप के पैसे गल्ले से अलग रहते हैं
  • खर्च की कैटेगरी — सैलरी, मेंटेनेंस, ईंधन, किराया, स्टॉक, बिजली-पानी — भुगतान के तरीके के साथ
  • वेंडर, सप्लायर के बिल, किसका कितना देना है, और परचेज़ ऑर्डर
  • हर काउंटर का अपना कैश ड्रॉअर और शिफ़्ट क्लोज़

मेहमान की हर रिक्वेस्ट का हिसाब

WhatsApp ग्रुप में डाली गई शिकायत किसी की नहीं होती। यहाँ हर रिक्वेस्ट पर एक नाम और एक घड़ी होती है।

  • मेहमान कमरे का QR स्टिकर फ़ोन के कैमरे से स्कैन करता है — न ऐप, न लॉगिन — या रिक्वेस्ट रिसेप्शन पर दर्ज होती है
  • हर रिक्वेस्ट एक टिकट बनती है: एक ज़िम्मेदार नाम और एक घड़ी, हर कैटेगरी का अपना टारगेट
  • टारगेट टूटा तो रिक्वेस्ट ऊपर वाले के पास चली जाती है
  • Android ऐप ज़रूरी रिक्वेस्ट पर पूरी स्क्रीन का अलर्ट बजाता है
  • एसेट रजिस्टर — स्टोर में, लगा हुआ, रिपेयर में, वापस, राइट-ऑफ़ — ऐसे लॉग के साथ जिसे कोई बदल नहीं सकता

पायलट पर — एक छोटी प्रॉपर्टी, 12 से 30 मई 2026 — उन्नीस दिनों में मेहमानों की 45 रिक्वेस्ट आईं और 29 सुलझीं; रिक्वेस्ट से सुलझने तक का मीडियन समय 32 मिनट रहा। बाकी 16 कभी सुलझी दर्ज नहीं हुईं, इसलिए उन्हें गिना नहीं गया। यही हमारा अकेला नापा हुआ आँकड़ा है।

हिंदी में चलता है

  • स्टाफ के अपने फ़ोन पर एक टैप में पूरा ऐप हिंदी में — हाउसकीपिंग वाले को अब रिसेप्शन से टाइप नहीं करवाना पड़ता
  • मेहमान का नाम, कमरा नंबर और रकम जैसे हैं वैसे ही रहते हैं — उनका अनुवाद नहीं होता
  • किसी भी फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर के ब्राउज़र में चलता है — कुछ इंस्टॉल नहीं करना
  • Android ऐप (Android 6.0 या नया) nivasik.com से डाउनलोड होता है — अभी Google Play पर नहीं
  • iPhone पर: Safari में अपनी प्रॉपर्टी का लिंक खोलें और Share → Add to Home Screen दबाएँ

45 दिन मुफ़्त — ऐसे शुरू होता है

  1. WhatsApp करें या डेमो बुक करें। बीस मिनट में आपकी अपनी जगह पर पूरा चलाकर दिखाते हैं — एक बुकिंग से GST इनवॉइस तक, काउंटर का एक बिल, और QR से आई एक रिक्वेस्ट।
  2. सेटअप हम करते हैं, लगभग एक दिन में: कमरे या आउटलेट, मेन्यू या स्टॉक लिस्ट, स्टाफ, रूम टाइप और रेट, हर कैटेगरी का टारगेट, और प्रिंट करने के लिए QR कोड। कमरों की लिस्ट Excel में हो तो इम्पोर्ट हो जाती है।
  3. 45 दिन पूरा इस्तेमाल करें — कोई कार्ड नहीं माँगा जाता।
  4. रुकना चाहें, तभी इनवॉइस आता है। न रुकें, तो ट्रायल खत्म होने पर अकाउंट सिर्फ़ देखने लायक (read-only) हो जाता है — डेटा मिटता नहीं, और बिलिंग चालू होते ही सब फिर से चलने लगता है।

यह 45 दिन का ट्रायल है; उसके बाद प्लान के पैसे लगते हैं। हमारे कैलकुलेटर — जैसे सैलरी और GST कैलकुलेटर — किसी के लिए भी मुफ़्त हैं।

कीमत, रुपयों में

प्रॉपर्टी के हिसाब से एक तय मासिक कीमत — हर मेहमान या इस्तेमाल पर अलग पैसा नहीं।

प्लानकीमतकिसके लिए, और क्या मिलता है
Core₹2,999 प्रति प्रॉपर्टी / महीना40 यूनिट (कमरे या डॉर्म बेड) तक · रिक्वेस्ट की कतार, मेहमान का QR पोर्टल, कमरे और QR कोड, रिसेप्शन पर एंट्री, टारगेट, स्टाफ और रोल, रिपोर्ट, Android अलर्ट ऐप, एसेट रजिस्टर
Pro₹4,999 प्रति प्रॉपर्टी / महीना80 यूनिट तक · Core के साथ पूरा PMS: रिज़र्वेशन, रूम रैक, रेट, फ़्रंट डेस्क, फ़ोलियो, पेमेंट, GST इनवॉइस, नाइट ऑडिट, हाउसकीपिंग, मेहमान, खोया-पाया, खर्च, वेंडर, इन्वेंटरी, पुलिस रजिस्टर और Form C
Group₹2,499 प्रति प्रॉपर्टी / महीना3 या ज़्यादा प्रॉपर्टी · हर प्रॉपर्टी पर Pro, साथ में कैशियर शिफ़्ट, सिटी लेजर, ग्रुप बुकिंग, बुकिंग पेज और चैनल सिंक, स्टाफ की हाजिरी-सैलरी-एडवांस-पेस्लिप, रिव्यू, और पूरे ग्रुप का एक इनवॉइस
POS (अलग से)₹1,499 प्रति आउटलेट / महीनाकिसी भी प्लान के साथ, या अकेले — ऐसे रेस्टोरेंट या दुकान के लिए भी जो होटल नहीं है। होटल में रेस्टोरेंट और बार हों तो दो आउटलेट, दोनों का हिसाब अलग।
  • शुरुआती 20 प्रॉपर्टी: Core ₹1,999 महीना, 24 महीने के लिए तय — बदले में, एक महीना असली इस्तेमाल के बाद आपका ईमानदार रिव्यू, जो सबके सामने छपेगा। कड़वा भी चलेगा।
  • सालाना: 10 महीने के पैसे दें, 12 महीने चलाएँ।
  • कोई सेटअप फ़ीस नहीं, हर मेहमान या इस्तेमाल पर अलग पैसा नहीं; महीने के आख़िर में कभी भी बंद करें।
  • भुगतान: इनवॉइस पर बैंक ट्रांसफ़र या UPI से। सॉफ्टवेयर के अंदर कार्ड पेमेंट नहीं है।

हर प्लान का मॉड्यूल-दर-मॉड्यूल हिसाब (English) →

क्या नहीं करता — पहले ही बता देते हैं

  • कार्ड या UPI का पैसा खुद नहीं लेता — न पेमेंट गेटवे, न कार्ड मशीन से जुड़ाव। भुगतान नकद, UPI या कार्ड के रूप में दर्ज होता है; बिल की रकम का UPI QR दिखता है। बुकिंग पेज पर बुकिंग का भुगतान प्रॉपर्टी पर होता है।
  • MakeMyTrip, Goibibo या Agoda में रेट और कमरे नहीं भेजता — Airbnb और Booking.com के साथ सिर्फ़ दो-तरफ़ा iCal कैलेंडर सिंक।
  • WhatsApp या SMS अपने-आप नहीं भेजता — एक टैप में मैसेज लिखा हुआ खुलता है, भेजते आप हैं।
  • Swiggy और Zomato के ऑर्डर अपने-आप नहीं आते — काउंटर पर डालने पड़ते हैं।
  • ई-इनवॉइस (IRN), ई-वे बिल या GST रिटर्न फ़ाइलिंग नहीं — GSTR-1 का डेटा देता है; Tally के लिए CSV फ़ाइल, लाइव सिंक नहीं।
  • सैलरी और पेस्लिप बनाता है, स्टैच्यूटरी पेरोल नहीं: PF, ESI, प्रोफ़ेशनल टैक्स या TDS नहीं जोड़ता, रिटर्न नहीं भरता, और तनख़्वाह किसी के खाते में नहीं भेजता।
  • पुलिस रजिस्टर और Form C की जानकारी Nivasik में रहती है, पर Bureau of Immigration के पोर्टल पर फ़ॉर्म प्रॉपर्टी खुद जमा करती है।
  • इंटरनेट के बिना सिर्फ़ दुकान का काउंटर चलता है, होटल की स्क्रीनें नहीं; कई प्रॉपर्टी का जोड़ एक स्क्रीन पर अभी नहीं; iPhone का App Store ऐप नहीं, और Android ऐप अभी Google Play पर नहीं।

लोग अक्सर पूछते हैं

क्या Nivasik मुफ़्त है?

पहले 45 दिन मुफ़्त हैं — कोई कार्ड नहीं, और सेटअप हम करते हैं। यह ट्रायल है: उसके बाद प्रॉपर्टी के लिए प्लान लेना होता है (Core ₹2,999 महीना), या रेस्टोरेंट और दुकान सिर्फ़ POS ₹1,499 प्रति आउटलेट महीने में ले सकते हैं। आगे न बढ़ें तो कुछ मिटता नहीं — अकाउंट read-only हो जाता है। हमारे कैलकुलेटर किसी के लिए भी मुफ़्त हैं।

क्या सिर्फ़ दुकान या रेस्टोरेंट के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर मिल सकता है?

हाँ। POS अकेले मिलता है, ₹1,499 प्रति आउटलेट महीना। दुकान को दुकान वाली स्क्रीनें दिखती हैं — काउंटर, ग्राहक, दुकान — होटल वाली नहीं। पूरी जानकारी: दुकान और रेस्टोरेंट के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर।

क्या स्टाफ इसे हिंदी में चला सकता है?

हाँ। हर फ़ोन पर एक टैप से पूरा ऐप हिंदी में बदल जाता है, और हर व्यक्ति अपने फ़ोन पर अपनी भाषा चुनता है। मेहमान का नाम, कमरा नंबर और रकम वैसे ही रहते हैं।

मेहमान को कोई ऐप डाउनलोड करना पड़ता है?

नहीं। मेहमान कमरे में लगा QR स्टिकर फ़ोन के कैमरे से स्कैन करता है और कैटेगरी चुनता है — न ऐप, न लॉगिन, न फ़ोन नंबर। रिक्वेस्ट सही स्टाफ के फ़ोन पर पहुँचती है और टारगेट की घड़ी चलने लगती है।

सेटअप में कितना समय लगता है?

लगभग एक दिन, और सेटअप हम करते हैं: कमरे या आउटलेट, मेन्यू, स्टाफ, रेट, टारगेट और QR कोड। कमरों की लिस्ट Excel में हो तो इम्पोर्ट हो जाती है।

डेटा किसका है और कहाँ रखा जाता है?

डेटा आपका है। यह सिंगापुर में मैनेज्ड Postgres (AWS ap-southeast-1) पर रहता है — भेजते और रखते, दोनों समय एन्क्रिप्टेड, रोज़ बैकअप के साथ। हर प्रॉपर्टी का डेटा डेटाबेस के स्तर पर दूसरी प्रॉपर्टी से अलग रहता है। माँगने पर हम आपका डेटा आपको देकर मिटा देते हैं, स्कैन की गई ID भी — न लॉक-इन, न निकलने की फ़ीस।

अपनी जगह पर देखिए — 45 दिन मुफ़्त

हम आपके कमरे, मेन्यू या स्टॉक लिस्ट और स्टाफ डालकर आपके फ़ोन पर पूरा चलाकर दिखाते हैं। कोई कार्ड नहीं — रुकें, तभी इनवॉइस।

हम एक दिन के अंदर जवाब देते हैं · support@nivasik.com

English में और पढ़ें